लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

YogaDay2023 महर्षि विद्या मंदिर में 500 लोगों ने किया योग



लखनऊ, स्टेप फाउंडेशन,लखनऊ (स्वावलंबी लोक सेवी संस्था), डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (दीया - यूथ विंग ऑफ ए.डब्लू.जी. पी) व महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में नवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन महर्षि विद्या मंदिर आई.आई.एम.रोड लखनऊ के प्रांगण में स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सिंह व क्षेत्र की पार्षद रश्मि सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया!




                      ज्ञात हो,कार्यक्रम का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया प्रथम शिफ्ट में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया तथा द्वितीय शिफ्ट में विद्यालय टीचर्स व स्टूडेंट ने भागीदारी की|इस योगाभ्यास कार्यक्रम में लगभग पाँच सौ लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा योगाभ्यास का लाभ उठाया! इस योग कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारी दीया टीम के सदस्यो प्रतिभा सिंह, कीर्ति सिंह, योगिता शुक्ला, आकांक्षा कश्यप, नितिन सिंह, सत्यदेव सिंह, आशुतोष बारी,अभिषेक तिवारी, विवेक तिवारी , रितेश शास्त्री ने तन-मन- धन से सहयोग किया! अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया! तथा विद्यालय की प्रिंसिपल महोदया को "युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य" के शिष्य डॉक्टर नरेंद्र देव द्वारा लिखित पुस्तक "समग्र स्वास्थ्य के त्रिविध आयाम" भेंट कर सम्मानित किया गया तथा इस पुस्तक की स्थापना विद्यालय की लाइब्रेरी में कराई गई! श्वेतांबरा चौहान (योगा ट्रेनर व वेलनेस कोच)  तथा कार्यक्रम का संचालन अशोक चौहान द्वारा किया गया!