किसी भी स्थिति में अगर मानव अधिकारों का हनन होता है तो उसकी जानकारी मानवाधिकार को दें - पं° चेतन शर्मा पठेड़..
सहारनपुर- मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक जिला कार्यालय भरत विहार कॉलोनी (मल्हीपुर रोड, सहारनपुर) पर संपन्न हुई...बैठक के दौरान मानवाधिकार संगठन में जुड़े नए सदस्यों के साथ परिचय व मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया, नवनियुक्त सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया, मानवाधिकार की जिला स्तरीय बैठक मानवाधिकार के जिला सचिव राकेश शर्मा जी की अध्यक्षता में ज़िला कार्यालय पर की गई, जिसमे जिले के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित हुए, जिसमें संचालन अरविंद कुमार जी ने किया,उक्त बैठक में *जिला सह सचिव चंद्रशेखर शर्मा जी ने* सभी पदाधिकारियों व नवनियुक्त सदस्यों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया, तथा क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं के अविलंब निस्पादन के लिए कई सारे फैसले लिए गए, *जिला सचिव राकेश शर्मा जी ने* अफसरशाही अधिकारी-कर्मचारियों का आम लोगों के प्रति व्यवहार अस्पतालों एवं विभिन्न सरकारी संस्थानों में लोगों के साथ दुव्र्यवहार, एवं अन्य जन हितैषी योजनाओं का पात्र परिवारों को लाभ देने वाले के विषय पर जोर दिया । *पं° चेतन शर्मा जी (पठेड़) ने मानवाधिकारों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा* कि किसी भी रूप में मानव अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए आयोग मौजूद है। उन्होंने आम जनमानस का भी आह्वान किया कि यदि कहीं पर किसी भी स्थिति में मानवाधिकारों का हनन होता है तो उसकी सूचना मानवाधिकार को दें। *जिला सह सचिव गौरव कपिल जी ने अपने वक्तव्य में कहा* कि हर एक पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़े रहना ही हम सबकी जिम्मेदारी बनती है और पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना हम सब का कर्तव्य बनता है, इस दौरान राहुल पुंडीर, अमित कुमार, गौतम सिंह, सुभाष चंद्र, डॉ प्रवीण कुमार, सुशील धीमान, संजय शर्मा, सुमित लूथरा, अमित लूथरा, देव शर्मा, अंकित सैनी, रवि अग्रवाल मानवाधिकार के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे!

