विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक जी रूडकी के जीवन दीप आश्रम पहुंचे और आश्रम द्वारा पटका पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया तत्पश्चात श्री हनुमान जी महाराज की पंचोपचार पूजा अर्चना और सिंदूर पूजा की साथ ही हरिद्वार में आने वाले कावड़ मेले को लेकर चर्चा हुई, उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद के कावड़ शिविर मे समाज के लोगो को बढ़ चढ़कर जुड़ने को कहा। इस मौके पर जीवनदीप आश्रम से श्रीमान मोहित शास्त्री , दीपांकर गुप्ता जी, बृजमोहन मौर्य जी, देशबंधु जी, परवीन राणा जी, नीरज जी, धैर्य गुप्ता, गौरव मेहंदीरत्ता जी, दलीप मेहंदीरत्ता (जिला प्रमुख )आदि उपस्थित रहे ।

