अपराजिता नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से 19 जून, 2023 को अपराजिता अभिव्यक्ति नामक एक आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसका संचालन डा. रश्मि सिन्हा एवं सह संचालन श्रीमती संध्या श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।
जिसमें बरखा सिंह, डा. अंजली,अंकिता,अंशिका, डॉ. आरती, शिम्पी, डा.अपूर्वा ,पूजा,हुस्नl,योगिता ने अपनी कविता प्रस्तुत की।
श्रीमती रचना टण्डन ने गोष्ठी की अध्यक्षता की l डा. ऊषा चौधरी और श्रीमती किरन भारद्वाज निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहीं, साथ ही प्रतियोगिता में निर्णायक परिणाम घोषित किये, प्रथम डॉ. अपूर्वl अवस्थी (आषाढ़ प्रकृति चित्रण) और द्वितीय योगिता (हिंदी भाषा) रहीं । रचना जी, उषा जी, किरन जी ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से सभी को अभिभूत किया l अपराजिता राष्ट्रीय ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रो. सीमा सरकार द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं संस्थापक- सचिव डा. अनुपमा श्रीवास्तवा द्वारा काव्य वक्तव्य दिया गया और धन्यवाद ज्ञापन संध्या श्रीवास्तव ने किया।संरक्षक श्रीमती नीता माथुर, मालविका त्रिवेदी, अमिता पांडे, निधि सक्सेना, रुचि श्रीवास्तव, अंजलि जी, शिल्पी आदि सदस्यों की उपस्थिति ने सभी का उत्साहवर्धन किया l

