लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

"कैसे कहूँ" बेबाक कहानियाँ लेखन और जीवंत प्रस्तुति का आयोजन




लखनऊ.  दिनांक 25 मई, 2023 को हिंदुस्तानी अकादमी, उ0प्र0, प्रयागराज, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ0प्र0 एवम डेल्फिक एसोसिएशन ऑफ़ उ0प्र0 के संयुक्त प्रयास से "कैसे कहूँ" बेबाक कहानियाँ लेखन और जीवंत प्रस्तुति का आयोजन सायं 06:00 बजे से डीपीए हॉल, लखनऊ विश्व विद्यालय, लखनऊ में आयोजित किया गया...।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 रामकृष्ण स्वर्णकार, आई0पी0एस0 ने की।

उक्त समारोह में अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ0 विद्याबिन्दु, वरिष्ठ साहित्यकार, वरिष्ठ कहानीकार, ग़ज़लकार एवम गायक, डॉ0 हरिओम, आईएएस, श्री अमरनाथ उपाध्याय, आईएएस, सुश्री कात्यायनी सिंह, डॉ0 महेंद्र भीष्म, सुश्री तरुणा सिंह, डॉ0 शोभा त्रिपाठी एवम पंकज प्रसून जी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राजेश श्रीवास्तव एवं डॉ0  सरल शर्मा ने किया।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 अखिलेश कुमार मिश्रा, आईएएस, के नेतृत्व में संस्थान की महामंत्री डॉ0 सीमा गुप्ता एवम संस्थान के ही श्री घनानंद पांडेय मेघ, श्री राम लखन यादव, श्री राम राज भारती, श्री विपुल मिश्रा, श्रीमती इन्द्रासन सिंह "इंदु", मनीष गुप्त कबीर, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्रीमती पूर्णिमाबेदार श्रीवास्तव, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती श्वेता एवम श्री सुरेन्द्र गौतम जी उपस्थित थे।