लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आज आश्चर्यचकित हूं मैं !! पद्मश्री सोमा घोष मुंबई सोमा घोष के घर पहुँचे जे॰पी॰नड्डा देवेंद्र फ़रनवीस

 


नयी दिल्ली ।

मुझे जब दिल्ली में कहा गया की भारत के ऑल इंडिया भारतीय जनता पार्टी के प्रेसिडेंट, श्री जे. पी. नड्डा जी और श्री देवेन्द्र फडनविस जी हमारे घर, मुंबई में, चाय पीने के लिए आने वाले है, तो मुझे पहले विश्वास नहीं हुआ, फिर जब बात समझ में आई तो रात को ही फ्लाइट पकड़कर मुंबई आगई। 



तब मेरे बीजेपी के बंधु के कई कार्यकर्ता सुबह सुबह घर आगए और आयोजन के बंदोबस्त में पूरा सहयोग किए। दिन भर के अपेक्षा के बाद शाम में निर्धारित समय पर माननीय नड्डा जी और फडनवीस जी और श्री आशीष शेलार जी आए। पूरा इलाका उनके आने की राह देख रहे थे। बैंड बाजा और पटाके की गर्जनों के बीच उनका स्वागत हुआ.. और मुझे बहुत आनंद हुआ की उनके साथ मेरे कई प्रिय वरिष्ठ नेता भी आए हुए थे! माननीय श्री अतुल भातखलकर, माननीय श्री चंद्रशेखर बवांकुले, माननीय श्री कृपाशंकर सिंह, माननीय जयप्रकाश ठाकुर तथा माननीय विनोद शेलर जी थे। और उनके साथ, विशेष अतिथि के रूप में थे अभिनता, निर्देशक और निर्माता श्री धीरज कुमार। नड्डा जी और फडनविश जी के साथ, ऐसे विशिष्ठ अतिथियों का मुझ से मिलने आना, सभी शास्त्रीय कलाकारों के लिए बड़ी सम्मान की बात थी।

मौका पाते ही मैने आजके शास्त्रीय कलाकारों का और लुप्त प्राय वाद्योयो का परिस्थिति के बारेमे बात की और उन्हें बचाने की मांग की। नड्डा जी ने कहा की यह एक आंदोलन होना चाहिए और हम आपके साथ है। फडनविश जी ने कहा की अगर आपके पास कोई विशेष आयोजन बनी हुई है तो हमे आपजरूर बताएं/शेयर करे, हम जरूर आपके साथ सहयोग करेंगे। 

ऐसी बातों से मेरा उत्साह बड़ गया और मैं जल्द से जल्द उनसे मिलने जाऊंगी।