लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्लास्टिक मुक्त भारत सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम में अभिनेत्रियों ने की शिरकत




मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी एवम गर्व फाउंडेशन द्वारा  सेलिब्रिटी अवॉर्ड नाइट सीजन 14 एवम प्लास्टिक मुक्त भारत सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 




कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट परिधी शर्मा एवम भूमिका गुरुंग, मुख्य अतिथियों में पूर्व न्यायाधीश अजीत कुमार तिवारी एवम चेयरमैन अनुपम तिवारी द्वारा  भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लोगो को जागरूक किया गया और सभी को जुट से बने बैग भी बांटे गए। प्लास्टिक मुक्त भारत जागरूकता हेतु मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी,एक्ट्रेस परिधी शर्मा एवम भूमिका गुरूंग द्वारा जुट बैग के साथ सेलिब्रिटी रैंप वॉक भी किया गया। 




कार्यक्रम के अंतर्गत अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुरुषो एवम महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही साथ ऑनलाइन ब्यूटी कॉन्टेस्ट के विजेताओं की क्राउनिंग एक्ट्रेस परिधी शर्मा एवम भूमिका गुरुंग द्वारा की गईं। कार्यक्रम का निर्देशन शो डॉयरेक्टर गर्व तिवारी द्वारा किया गया।