नई दिल्ली विज्ञान भवन मे आयोजित (National AYUSH Mission Conclave)राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयुष विज्ञान को नई उँचाई तक ले जाने के लिए संकल्पित देश के सभी आयुष मंत्रियों की बैठक संपन्न हुई जिस्मे उत्तर प्रदेश के आयुष एवम औषधि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा 'दयालू' ने बैठक में प्रतिभाग किया
बैठक में मुख्य रूप से भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मनसुखभाई मंडावीया, देश के आयुष मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल एवं विभिन्न राज्यों से आए मंत्रीगण की उपस्थिति रही।

