Asia Pacific Masters Games 2023 : लखनऊ के रहने वाले विनोद मिश्रा ने देश का मान बढ़ाया है. दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय शूटर विनोद मिश्रा ने गोल्ड जीता है. दक्षिण कोरिया में हुए एशिया पैसिफ़िक मास्टर्स गेम्स 2023 में उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया और 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल हासिल किया है.
जियोनबुक 2023 यानी सियोल दक्षिण कोरिया में चल रहे एशिया पैसिफ़िक मास्टर्स गेम्स 2023 में विनोद मिश्रा ने देश का प्रतिनिधित्व किया और 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. विनोद ने मेडल जीत कर पूरे देश का मान बढ़ाया है. आपको बता दें कि 12 मई से 20 मई 2023 तक यह खेल चलने वाला है.
"खिलाड़ियों का बढ़ां है मान सम्मान"
इस दौरान विनोद मिश्रा ने उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब से देश में पीएम मोदी आए हैं तब से खिलाड़ियों का मान सम्मान और बढ़ गया है. उन्हें ज्यादा सम्मान अब मिलने लगा है. उन्होंने बताया कि जब वो लखनऊ पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनके परिवार के साथ कई लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया.
गोल्ड मेडल अपने नामकर लखनऊ पहुंचे विनोद मिश्र ने जानकारी दी कि यह 25 सालों की मेहनत है जिससे हमने दक्षिण कोरिया में यह गोल्ड मेडल जीता है और ऐसा कर पूरे भारत और उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है. विनोद ने कहा कि काफी गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने गोल्ड मेडल जीता है.





