वैसे तो टेक्नोलॉजी जीवन को सरल बनाने के लिए है लेकिन अब इस के गलत इस्तेमाल और इसके समन्दर में डूबने के कारण युवाओं का रवैया बहुत ही खतरनाक होता जा रहा है। आज के युवाओं में सबसे बड़ी कमी है कि वो पढ़ाई में फोकस नहीं कर पाते. इसमें सबसे बड़ा कारण है मोबाइल और वीडियो गेम में अधिकतर वक्त बिताना. टेक्नोलॉजी ने बच्चों को इतना ज्यादा डिस्टर्ब किया है और अपना आदि बना लिया है कि वो कुछ पल भी उससे दूर नहीं रह पाते.
ऐसे में जब कोई उन्हें जबरदस्ती उससे दूर करता है तो वो भड़क जाते हैं. हाल ही में अमेरिका का एक छात्र भी भड़क गया जब टीचर (Florida high school boy beat teacher) ने उसका वीडियो गेम उससे छीन लिया. फिर उसने ऐसा काम कर डाला कि उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.
ट्विटर अकाउंट @FightHaven पर अक्सर लड़ाई झगड़े से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो (High school boy beat female teacher video) शेयर किया गया है जिसमें दो लोगों के बीच भयंकर लड़ाई होती नजर आ रही है. पहली नजर में आपको देखकर लगेगा कि शायद किसी अपराधी की पिटाई इस तरह से युवक कर रहा है. पर इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है.
फ्लोरिडा के स्कूल की है घटना
दरअसल, क्लास में एक हाई स्कूल का बच्चा वीडियो गेम खेल रहा था. महिला टीचर को ये देखकर गुस्सा आया और उसने वीडियो गेम छीन लिया. बस छात्र आग बबूला हो गया. वो दौड़ते हुए टीचर के पास आया और उसपर लात-घूसों की बारिश कर दी. टीचर जमीन पर गिर पड़ी पर वो लड़का नहीं रुका. उसने इतनी बार वार किया कि टीचर अधमरी हो गई. लड़का रुकने के मूड में नहीं था पर वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर दूर किया, तब जाकर टीचर की जान बच पाई.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ये घटना फ्लोरिडा के मैटेंजा हाई स्कूल की है और छात्र सिर्फ 17 साल का है. छात्र को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसे डिपार्टमेंट ऑफ जुविनाइल जस्टिस ले जाया गया. वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने कहा कि इस जेनरेशन के बच्चों को स्कूल से निकाल देना चाहिए. एक ने कहा कि पास से गुजर रही महिला भी अजीब है, उसने बीच बचाव कर छात्र को रोका नहीं.


