लखनऊ. दिनांक 28-2-2023 को आरोह वैलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश की मेडिकल टीम के सहयोग से उ.प्र. सरकार के फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हाईकोर्ट लखनऊ के आर्ट गैलरी हाल में भव्य निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 2800 से अधिक अधिवक्ताओं ने बी पी, शुगर की जाँच करवाई एवं फाइलेरिया की डोज ली ।
स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मणि त्रिपाठी एवं महासचिव मनोज मिश्रा के द्वारा रिबन काट कर एवं दवा की डोज खा कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरोह वैलफेयर सोसाइटी की सचिव अल्पना मेहरोत्रा, शरद मेहरोत्रा, अधिवक्ता राजेश विद्यार्थी, अधिवक्ता विवेक भट्ट, धीरज गिहार, नितिन चौधरी, सुनील रावत, अजय श्रीवास्तव, रूद्रांश और स्वास्थ्य विभाग से रिंकी शर्मा, शिखा रावत, अखिलेश, राजकुमारी, एस के सैनी की देखरेख में शिविर को सुचारू रूप से आयोजित किया गया। आरोह संस्था की सचिव अल्पना ने बताया कि अब तक संस्था की तरफ से विभिन्न स्थानों पर 150 से भी अधिक विभिन्न प्रकार से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुके हैं जिसमें करोना टीकाकरण, दवा वितरण एवं बीपी, शुगर जाँच शिविर, नेत्र जाँच शिविर, मातृ एवं शिशु देखरेख जागरूकता शिविर तथा अन्य कई तरह से समाजोपयोगी शिविर प्रमुख रहते हैं ।
आयोजन के समापन के समय संस्था की सचिव अल्पना मेहरोत्रा ने शिविर को सफल बनाने के लिए अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मणि त्रिपाठी एवं महासचिव मनोज मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश विद्यार्थी जी का और मेडिकल टीम की रिंकी शर्मा, शिखा रावत, श्रीमती राजकुमारी, अखिलेश जी का, मीडिया साथियों आवाज़ प्लस के संजीव श्रीवास्तव जी, न्यूज़ इंडिया के श्री मनीष मिश्रा जी, जनसंदेश टाइम्स के आकिब मेराज जी, मानवी मीडिया के संतोष जी एवं अन्य सहयोगी साथियों श्री राजेश विद्यार्थी जी, श्री धीरज गिहार जी, श्री नितिन चौधरी जी, श्री अजय श्रीवास्तव, श्री सुनील रावत, श्री एस के सैनी जी, श्री किशन लाल जी, श्री विवेक भट्ट जी, श्री शरद मेहरोत्रा, श्री रूद्रांश सिन्हा सहित अन्य सहयोगियों को आभार व्यक्त किया।


