नेपाल के पोखरा में रविवार को यति एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया. इस विमान में 68 यात्रियों समेत कुल 72 लोग सवार थे. ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे के बाद अबतक 68 शवों को बरामद किया गया है. पोखरा अथॉरिटीज की मानें तो इस हादसे में किसी के भी बचने की संभावना नहीं है.
नेपाल के पोखरा में रविवार को यति एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया. ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे के बाद अबतक 68 शवों को बरामद किया गया है. पोखरा अथॉरिटीज की मानें तो इस हादसे में किसी के भी बचने की संभावना नहीं है. पायलट ने विमान को शहर में क्रैश होने से बचाने की पूरी कोशिश की थी ताकि नुकसान कम से कम हो. यह प्लेन नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा की ओर जा रहा था.
बता दें कि इस विमान में 68 यात्रियों समेत कुल 72 लोग सवार थे. यति एयरलाइंस की ATR-72 फ्लाइट पोखरा एयरपोर्ट पहुंचने से 10 सेकेंड पहले ही ये हादसा हुआ. खास बात ये है कि नेपाल के इस पोखरा एयरपोर्ट का उद्घाटन 14 दिन पहले ही हुआ था. ये हादसा दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ. ये विमान पोखरा घाटी में सेती नदी की खाई में गिर गया.
पीएम प्रचंड ने बुलाई आपात बैठक
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. पीएम प्रचंड ने सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावी बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं. उन्होंने हादसे को लेकर कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग भी बुला ली. प्रधानमंत्री प्रचंड की अध्यक्षता में हुई इमरजेंसी बैठक में सरकार के कैबिनेट मंत्री मौजूद थे.

.jpeg)