लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

GANGA VILAS CRUISE: लाखों में किराया फिर भी 2 साल के लिए क्रूज की बुकिंग फुल,



Varanasi: वाराणसी (Varanasi) से शुरू हुई क्रूज यात्रा शनिवार को यूपी के गाजीपुर पहुंची है, लेकिन इस क्रूज की चर्चा पूरे दुनिया में है क्योंकि इस क्रूज ने भारत और बांग्लादेश को रिवर क्रूज लाइन के नक्शे पर जोड़ दिया है


वाराणसी: पीएम मोदी ने शुक्रवार को गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर दुनिया के सबसे लम्बे क्रूज यात्रा की शुरुआत कर दी है. फाइव स्टार लक्जरी सुविधाओं वाले इस क्रूज का किराया लाखों में है, बावजूद इसके बुकिंग के लिए विदेशी पर्यटकों की होड़ लगी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2024 यानी अगले दो साल के लिए इसकी बुकिंग अभी से लगभग फुल हो गई है. क्रूज के निदेशक राज सिंह ने फोन पर बातचीत में इसकी पुष्टि की है.

दरअसल शुक्रवार 13 जनवरी को वाराणसी (Varanasi) से शुरू हुआ इस क्रूज का सफर शनिवार को यूपी के गाजीपुर पहुंचा है. लेकिन इस क्रूज की चर्चा पूरे दुनिया में है. हो भी क्यों ना क्योंकि इस क्रूज ने भारत और बांग्लादेश को रिवर क्रूज लाइन के नक्शे पर जोड़ दिया है. क्रूज के डायरेक्टर राज सिंह ने बताया कि साल 2023 के सितंबर महीने में ये क्रूज दोबारा से वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होगी. जो फिर साल 2024 में वहां से पर्यटकों को लेकर वाराणसी आएगी.


क्या-क्या हैं सुविधाएं?

फाइव स्टार लक्जरी सुविधा वाले इस क्रूज में पर्यटकों के लिए हर खास सुविधा का ख्याल रखा गया है. 18 सुइट कमरों के अलावा यहां स्पा सेंटर, रेस्तरां, जिम, हॉल सहित कई अन्य सुविधाएं हैं. इसके अलावा सनबाथ के लिए भी खास व्यवस्था क्रूज के छत पर की गई है.


भारत में तैयार हुआ है क्रूज

ये क्रूज भारत में तैयार किया गया है. इसमें खुद का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा वॉटर फिल्टरेशन सिस्टम भी है. जो पानी को फिल्टर कर उसे साफ कर सकता है. इसके अलावा इसका फ्यूल टैंक 40 हजार लीटर का है, जो एक बार फूल होने पर 35 से 40 दिन बिना फ्यूल रिफलिंग के चल सकता है. इस क्रूज में एक बार मे 36 पर्यटक और 40 क्रू मेंबर्स रह सकते है.


तेजी से लोकप्रिय हो रहे SBharat दैनिक समाचार पत्र पोर्टल, चैनल के माध्यम से जुड़कर पत्रकारिता के जरिये देशसेवा करने के इच्छुक व्यक्ति आज ही सम्पर्क करे : 9628606253