शिविर : ग्रामोद्योग विकास योजना का जागरूकता शिविर का आयोजन
खादी और ग्रामोद्योग आयोग,(सूक्ष्म लघु और माध्यम मंत्रालय, भारत सरकार), भोपाल द्वारा ग्रामोद्योग विकास योजना का जागरूकता शिविर, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक विज्ञानं विश्वविद्यालय , आंबेडकर नगर इंदौर में कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर गांधीजी एंव डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को फुल माला अर्पित कर प्रारंभ किया गया, ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत परंपरागत उद्योगो को बढ़ावा के साथ परिवार के आय बढाने हेतु मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के तहत डॉ आंबेडकर नगर(महू) में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जागरूकता शिविर के आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी के श्री विवेक दुबे मुख्य अतिथि तथा डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक विज्ञानं विश्वविद्यालय , आंबेडकर नगर के आचार्य एव अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाक्टर शैलेंद्र मणि त्रिपाठी
खादी और ग्रामोद्योग आयोग, भोपाल के जगेन्द्र सिंह सहायक निदेशक-ग्रामोद्योग विकास योजना के अधिकारी, जिला व्यापर एंव उद्योग केंद्र, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया एंव अन्य सम्बंधित अधिकारी गण उपस्थित हुए |
उक्त कार्यक्रम का प्रयोजन चरम पदत्रान उद्यमी विकास समिति, आंबेडकर नगर (महू), इंदौर, मध्य प्रदेश के माध्यम से किया गया शिविर के आयोजन में ग्रामोद्योग विकास योजना से सम्बंधित कुम्हारी उद्योग, चरम उद्योग ,अगरबत्ती उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण,मधु मक्खी पालन,कागज़ उद्योग, और सेवा उद्योग आदि की जानकारी दी गयी,कार्यक्रम में उपस्थित कारीगरों ने भारी संख्या में भाग लिया और इच्छुक कारीगरों ने ग्रामोद्योग विकास योजना के अपने आवेदन पत्र भरे |
कार्यक्रम का सञ्चालन श्री राजीव खन्ना सहायक निदेशक- खादी और ग्रामोद्योग आयोग, भोपाल द्वारा किया गया |


