उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष मे क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय पर्यटन निर्देशालय उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, नव अंशिका फाउंडेशन & थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान मे लखनऊ नाट्य समारोह के अंतर्गत चतुर्थ दिवस पर वाल्मीकि रंगशाला में नाटक बदलती सोच का मंचन नाट्य रूपांतरं एव निर्देशन अजय द्विवेदी के द्वारा किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री अशोक कुमार व विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप मिश्रा, राहुल गुप्ता, राजेश जैसवाल, व नीशू त्यागी के द्वारा किया गया.
सुप्रसिद्ध कथाकार महेंद्र भीष्म की चर्चित कहानी 'वितृष्णा' का नाट्य रूपांतरण 'बदलती सोच' नाटक के रूप में आज आपके समक्ष मंचित किया जा रहा है।कहानी में दो स्त्रियों के माध्यम से पुरुषों के प्रति स्त्रियों के नजरियों को कहानीकार ने बड़ी खूबसूरती से दर्शाया है। पहली स्त्री जो पुलिस ऑफिसर है उसके साथ पुरुषों के द्वारा किया गया कार्य उसे पुरुषों के प्रति श्रद्धा जगाता है, जबकि इसके विपरीत प्रोफेसर स्त्री के साथ पुरुषों क के द्वारा किया गया कार्य उसे प्रश्नों के प्रति वितृष्णा जगाता है पुलिस अधिकारी स्त्री को पुरुष वर्ग से जितना अधिक प्रेम है उतनी ही अधिक नफरत प्रोफेसर स्त्री के मन में पुरुषों के प्रति है दोनों के नजरिए को बहुत ही बारीकी से अन्वेषण कर इस कहानी में आदर्श प्रस्तुत किए गए हैं और सभी पुरुष एक से नहीं होते हैं यह सोच बदलती है पुरुषों के प्रति नफरत वाले भाव को बदलती सोच का नाट्य रूपांतरण वह निर्देशन श्री अजय द्विवेदी जो जाने-माने रंगकर्मी है के द्वारा किया गया है इस नाटक का यह चौथा मंचन है जो आपके समक्ष आज प्रस्तुत किया जा रहा है.
मुख्य भूमिका में प्रत्यक्ष
मिo राय अजय द्विवेदी
नंदिता मानसी स्वेता
पदमा मोनिका अग्रवाल
गंगा पूनम सिंह
गौरी प्रियंका
नंदलाल सत्येन्द्र मौर्या ( सत्तू)
पिता जी राकेश गुप्ता
परोक्ष में
रंगदीपन - तमाल बोस
संगीत संचालन- धीरेन्द्र कुमार
मुख सज्जा - मनोज वर्मा
वेशभूषा- पूनम सिंह, मोनिका अग्रवाल
मंच प्रॉपर्टी- राकेश गुप्ता,
प्रस्तुति नियंत्रक- दबीर सिद्दीकी & नीशू त्यागी
मंच संचालन कवलजीत सिंह
लेखक सुप्रसिद्ध कथाकार महेंद्र भीष्म
नाट्य रूपांतरं एव निर्देशन
अजय द्विवेदी
नीशू त्यागी
अध्यक्ष
नव अंशिका फाउंडेशन
राजेश जैसवाल
संरक्षक
नव अंशिका फाउंडेशन
राहुल गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष
थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन
दबीर सिददीकी सचिव
थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन & फिल्म अकादमी ए.बी ब्लॉक, दिलीपपुर टावर सप्रू मार्ग हजरतगंज लखनऊ
9335222238,8604535051 E-मैल tafwaup@gmail.com

