- Miss Universe R'Bonney Gabriel: अमेरिका की आर बोनी ग्रेबिएल ने 71वें मिस यूनिवर्स (Miss Universe) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके बाद हर जगह उनकी चर्चा काफी तेज हो गई है।
भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स रही हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने ग्रेबिएल को अपने हाथों से ताज पहनाया। इस दौरान हरनाज का भव्य स्वागत मंच पर किया गया। इस खास रिपोर्ट में मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली आर बॉनी ग्रेबिएल के बारे में विस्तार से बात कर रहे हैं।
मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में बोनी ग्रेबिएल की आउटफिट ने भी हर किसी का ध्यान खींच लिया। ग्रेबिएल गाउन की लुक में काफी ज्यादा गॉर्जियस लग रही थीं। उनके आकर्षक आभूषणों पर भी सभी की निगाहें टिक गईं। अमेरिका की मिस यूनिवर्स विजेता से एक सवाल भी पूछा गया था। इसी के जवाब की बदौलत उन्होंने प्रतियोगिता का ताज अपने नाम कर लिया।
आर बोनी ग्रेबिएल से पूछा गया ये सवाल
अगर आप मिस यूनिवर्स का खिताब जीत जाती हैं, तो आप यह दिखाने के लिए कैसे काम करने वाली है कि यह एक काफी सशक्त और प्रगतिशील संगठन है?
मिस यूनिवर्स ने दिया ऐसा जवाब
अमेरिका की आर बोनी ग्रेबिएल ने पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'मैं खुद को फैशन इंडस्ट्री की लीडर के तौर पर ट्रॉन्सफॉर्म करने वाली हूं। मैंने अभी तक फैशन डिजाइनिंग में 13 साल तक अच्छे से काम किया है और अपने अनुभव का इस्तेमाल मैं अच्छाई के लिए करना चाहती हूं। फैशन को एक जरिया बनाकर मैं खुद रिसाइकिल्ड प्रोडक्ट का प्रयोग करना पसंद करती हूं। साथ ही रिसाइकिल्ड का प्रयोग कर प्रदूषण को कम करने में अपना एक छोटा सा योगदान देना चाहुंगी। मैं अपनी ज्यादातर ड्रेस को खुद बनाती हूं।
अपनी बात को पूरा करते हुए ग्रेबिएल ने बताया कि 'मैं ह्यूमन ट्रैफिकिंग और घरेलू हिंसा का सामना करने वाली लेडीज को सिलाई करना सिखाने का काम भी करती हूं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने का काम भी करती हूं। अपने विचारों को रखते हुए ग्रेबिएल बोली, 'हमें दूसरों पर इनवेस्ट करने की काफी ज्यादा आवश्यकता है। अपनी कॉम्युनिटी के लिए निवेश करना बेहद जरूरी भी है। हमें अपने खुद के टैलेंट की बदौलत समाज में बदलाव लाने का प्रयास भी करना होगा। अगर हम अपने हुनर को बढ़ावा देते हुए ही उससे दूसरों को प्रभावित करते हैं तो आप समझ लें कि आप उस सकारात्मक परिवर्तन का जरिया भी आसानी से बन सकते हैं।'

