लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका मॉरीशस में हुई सम्मानित

 बी.के.टी ब्लाक की निपुण टीम की सदस्य शिक्षिका डॉ वन्दना श्रीवास्तव , विदेश मॉरीशस में हुई सम्मानित 




बी.के.टी ब्लाक के ए.आर.पी अनुराग सिंह राठौर ने बताया कि विदेश मॉरीशस में होने वाले नौंवें अन्तरराष्ट्रीय अधिवेशन में लखनऊ बी.के.टी ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय इन्दारा की सहायक अध्यापिका डॉ वन्दना श्रीवास्तव जी अपने आलेख , "भारतीय शिक्षा नीति में महात्मा गांधी जी का जीवन दर्शन "के कारण भाषा सहोदरी संस्था द्वारा विदेश मॉरीशस में महात्मा गांधी संस्थान अधिवेशन हेतु चयनित हुई तथा कार्यक्रम में सम्मानित हुई।



इस कार्यक्रम में मॉरीशस के राष्ट्रपति माननीय श्री पृथ्वीराज सिंह रुपन जी स्वयं उपस्थित रहे। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की शुभकामनाएं भी समस्त प्रतिभागी साहित्यकारों को प्राप्त हुई।छोटा भारत कहे जाने वाले मॉरीशस की धरती ने सभी भारतीयों का हार्दिक स्वागत वंदन किया। गिरमिटिया मजदूरों का इतिहास समेटे हुए मॉरीशस आज भी भारतीय मिट्टी को नमन करता है। वन्दना जी की इस अनुपम उपलब्धि के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी बी के टी , श्रीमती प्रीति शुक्ला जी ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। ब्लाक एवं जिले के लिए यह अति गौरव का विषय है।