लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कैरियर कान्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर



लखनऊ.  दिनांक 5 दिसंबर 2022 को कैरियर कान्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज की  एकेडमिक डायरेक्टर मिस शबाना खान की मौजूदगी में कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं शिव देवी फाउंडेशन के चेयरमैन श्री नीरज कुमार कश्यप के बीच महाविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक छात्राओं के इंटर्नशिप के लिए 5 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया। इस एम.ओ.यू. का उद्देश्य छात्रों को उनके इंटर्नशिप के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस अनुबंध से महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण, ऑफिस स्टाफ एवं छात्राओं ने खुशी जाहिर की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी बताया कि इससे हमारे छात्रओं को उनके प्लेसमेंट एवं अन्य एकैडमिक गतिविधियों में काफी मदद मिलेगी।