लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन ट्रस्ट की समीक्षा बैठक



4 दिसंबर 2022 दिन रविवार को एंटी क्राइम एंटी करप्शन टेस्ट की एक समीक्षा बैठक चेयरमैन शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय लखनऊ,उत्तर प्रदेश में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई ।प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य अभय कुमार वर्मा ने संविधान दिवस से गणतंत्र दिवस तक चलने वाले संविधान जागरूकता कार्यक्रम के सफल कार्यक्रम पर चर्चा की एवम सदस्यों के आर्थिक लाभ के लिए एक विशेष ग्रुप बनाने की भी बात रखी । संगठन के विस्तार पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आई टी सेल् ने  पदाधिकारियों से सम्पूर्ण प्रदेशों में 9 दिसंबर को एन्टी करप्शन दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा जिसको सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना जी , राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अवधेश निषाद, राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत सिन्हा, और राष्ट्रीय संगठन सचिव रिज़वान जी के संयुक्त निर्णय में राष्ट्रीय सचिव के पद पर विमल गुप्ता जी,राष्ट्रीय सचिव युवा ब्यूरो ऋषभ श्रीवास्तव और प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी, प्रदसेश सचिव के पद पर अमित कुमार मिश्रा एवम डॉ श्यामदेव का प्रमोशन किया गया। मण्डल अध्यक्ष, युवा ब्यूरो ,मुरादाबाद के पद पर फुरकान मलिक एवम हैदराबाद के जिलाध्यक्ष तरुण चौधरी का प्रमोशन किया गया।इस बैठक में राष्ट्रीय मीडिया पदाधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव एवम संजय श्रीवास्तव , मण्डल पदाधिकारी श्रीमती सरोज श्रीवास्तव ,श्रीमती सुनीता यादव, नगर सचिव गीता सिंह, श्रीमती नीता श्रीवास्तव एवम श्रीमती कल्पना जी उपस्थित रहे।