दिनांक-04.12.2022 दिन रविवार को भारत महोत्सव के तत्त्वावधान में नक्षत्र फाउन्डेशन संस्था द्वारा ‘‘भारत गौरव सम्मान‘‘-2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा यादव (प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री), बतौर विशिष्ट अतिथि डाॅ0 शुचिता चतुर्वेदी, सदस्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलन से किया गया तत्पश्चात वैष्णवी डांस एकेडमी द्वारा नृृत्य प्रस्तुति एवं श्रीमद्् दयानन्द द्वारा योगा प्रस्तुति दी गयी।
समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों में चिकित्सा के क्षेत्र में- डाॅ0 प्रतिभा सचान, डाॅ0 प्रशान्त शुक्ला, डाॅ0 संगीता अग्रवाल और डाॅ0 अजमत अली को, शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती रीना सिंह को, समाजसेवा के क्षेत्र में श्रीमती रेखा झा को, विज्ञान के क्षेत्र में श्रीमती चित्रा सिंह को, साहित्य के क्षेत्र में श्री खालिद हुसैन सिद््दीकि, श्री देवानन्द राय को , पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ मनोज कुमार को , नृृत्यकला के क्षेत्र में डाॅ0 आकांक्षा श्रीवास्तव, चित्रकला के क्षेत्र में श्री गब्बर को, रियल स्टेट के क्षेत्र में श्री सौभाग्य वर्द्धन कोे भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया। नक्षत्र फाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डाॅ0 उदय प्रताप सिंह, सचिव श्री विनोद राय, कोषाध्यक्ष श्रीमती नेहा शुक्ला एवं अन्य सदस्यों में श्रीमती अन्जू प्रजापति, सुश्री सोनम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डाॅ0 ऋचा आर्या द्वारा किया गया।

