भारत की राजधानी दिल्ली की तलहटी गुरुग्राम के मानेसर में भारत के सबसे बड़े गैर राजनीतिक संगठन जय हिंद मंच के उपाध्यक्ष एवं स्वराज समिति के अध्यक्ष सरपंच राव गजराज सिंह जी द्वारा हजारों लोगों की मौजूदगी में शहीद सम्मान समारोह रखा गया अहमदाबाद से आए धर्मगुरु योगी महाराज जी के सानिध्य में जय हिंद मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सुरेश जी ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जिला परिषद के अध्यक्ष राव साहब दाबोदा के सरपंच सतीश कासन गांव से पूर्व सरपंच रमेश उर्मिला यादव रामपुरा अन्नू यादव नानक चंद कलवाड़ी सिविल लाइन दिल्ली से प्रवीण जी गोयल, गढ़ी हरसरू से कुलदीप शर्मा शिकोहपुर से सरपंच स्वचंद कोटा बार से धर्मपाल पहलवान नखरोला से कुंवर लाल यादव मोती सिंह चौहान वेद प्रकाश जी नाहरपुर से नंबरदार हीरालाल जी आसपास के सभी गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्था युवा दिलों की धड़कन जय हिंद मंच के युवा अध्यक्ष जेपी यादव एवं स्वराज समिति की युवाओं ने बहुत ही व्यवस्थित तरीके से की 10000 लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था और 5 घंटे लगातार चले कार्यक्रम में साहित्य एवं संस्कृति की झलक सरस्वती पुत्र कलाकारों ने बहुत अच्छी दी इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सैनिक एवं मानेसर के पूर्व सरपंच कैप्टन नेतराम जी सहित सभी महापुरुषों को याद किया गया शहीदों का सम्मान किया गया शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया एवं समाज में प्रेरणा देने के लिए जय हिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जी उपाध्यक्ष सरपंच राव गजराज सिंह विधायक पटौदी जिला परिषद चेयरमैन गुरुग्राम एवं अन्य वक्ताओं ने जाति धर्म क्षेत्र गोत्र और राजनीतिक पार्टियों से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की अवधारणा पर जोर दिया और लोगों से हर तरह के चुनाव में काबिलियत को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया

