Lucknow: "मैं अकेला ही चला था जानिबे-मंजिले मगर लोग साथ जुड़ते गए और कारवां बनता गया"
यह शेर पूरी तरह से चरितार्थ करते हैं हमारे एस.के. डी. सिंह सर जिनके जन्मदिवस 1 नवम्बर को एस.के. डी. एकेडमी में प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। किन्तु इस वर्ष अर्थात् 2022 को 1 नवम्बर की बात ही कुछ अलग थी क्योंकि इस वर्ष यह एकेडमी अपनी स्थापना के 25वां वर्ष पूरे कर रही है और अपनी रजत जयंती मना रही है।
इस अवसर पर एस. के. डी. एकेडमी की वृन्दावन शाखा के नवनिर्मित प्रेक्षाग्रह में स्थापना दिवस का आयोजन बड़े ही विशिष्ट रूप में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एस. के. डी. सिंह ने गुब्बारे उड़ा कर किया।
विद्यालय के सभी छात्र और शिक्षकगण तथा समस्त कर्मचारी उनके स्वागत के लिए उत्सुक थे। सभी शाखाओं की प्रधानाचार्या और उपप्रधानाचार्याओं ने उन्हें बुके भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश्वर सिंह, विधायक, सरोजनी नगर क्षेत्र, लखनऊ एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सभी गणमान्यजनों की उपस्थिति में एस.के.डी. एकेडमी के नवनिर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'प्रतिबिम्ब' का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर डा० राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में श्री एस. के. डी. सिंह जी का योगदान अतुलनीय है उनके कार्यों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी है ।
विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राएं जो वर्तमान में ऊँचे-ऊँचे पदों को सुशोभित कर रहे हैं, इस कार्यक्रम में उपस्थित थे, औरएस. के. डी. एकेडमी से जुड़े अपने अनुभवों साझा करते एवं सर के प्रति अपने श्रद्धा भाव प्रकट कर रहे थे।
विद्यालय की पूर्व छात्रा सुश्री पूजा तिवारी, जो आज संगीत के क्षेत्र में देश और विदेश में प्रख्यात है उन्होनें अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से एस.के. डी. सर का अभिनन्दन किया और सर का आशीर्वाद ग्रहण किया।
एस.के.डी. सर ने नृत्य व संगीत को सुंदर प्रस्तुतियों के बीच अपने 78वें जन्मदिवस का केक काटा तत्पश्चात् सभी लोगों ने सर को जन्मदिन के उपहार व कार्ड भेंट किए।
विद्यालय के चेयरमैन महोदय श्री एस. के. डी. सिंह जी ने भावुक होते हुए वहां उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया एवं एस. के. डी. परिवार को अपने आशीर्वचनों से अभिसिंचित किया तथा सभी को निस्वार्थ भाव से कर्मशील बने रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के निदेशक श्री मनीष सिंह जी ने एस.के. डी. एकेडमी की 25 वर्षों की विद्यालय की यात्रा के जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए एवं इस विद्यालय की विशिष्ट शिक्षा के स्तर को उद्धत करते हुए यह कामना की कि इसी उत्साह एवं कर्मनिष्ठा के साथ आगे बढ़ते हुए हम शीघ्र ही एस.के. डी. एकेडमी को उन्नति के एक और नए शिखर पर ले जाएंगे।



