लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

रामायण पाठ कर मनाई बाल्मिकी जयंती



लखनऊ 9 अक्टूबर ।  संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के  सम्मिलित सहयोग से   रामायण पाठ और भजन से बाल्मिकी जयंती मनाई गई । उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित हनुमान मंदिरो में सहित लखनऊ के अलीगंज ,हनुमान सेतु , कानपुर रोड तालकटोरा रोड स्थित विभिन्न हनुमान मंदिरो में रामायण पाठ संग भजनों का गायन किया गया ।  जिसमे छोटे छोटे स्तर पर अलग अलग सुंदर काण्ड पाठ करने वाले समूहों को शामिल किया गया ।बाल्मिकी जयंती पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम को आम जनता के द्वारा बहुत पसंद किया गया । इससे कीर्तन करने वाले समूहों को भी सरकार के साथ जुड़ने का अवसर मिला।। यह कार्य गत वर्ष कोरोना काल की त्रासदी के बाद कीर्तन और रामायण पाठ करने वाले लोगो के लिए बहुत कारगर हुआ था। सरकार ऐसे समूह की मदद के लिए ऐसे ही और भी योजना भविष्य में लाएगी।