मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एवं दिनेश लाल निरहुआ करेंगे मंदिर का दर्शन एवं प्रस्तुति
बाराबंकी, चतुर्भुज मंदिर रामपुर एवं रामपुर महोत्सव अध्यक्ष आनंद मोहन ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रामपुर धाम, अति प्राचीन सिद्ध चतुर्भुज मंदिर प्रांगण में इस बार भव्य मेला रामपुर महोत्सव का आयोजन दिनाँक 6 नवंबर से 15 नवंबर तक होना सुनिश्चित हुआ है। मेले का शुभारंभ धर्मचक्रवर्ती स्वामी राम भद्राचार्य जी महाराज के शुभ आगमन एवं आशीर्वचन के साथ उत्तर प्रदेश के मा मंत्रियों विधायकों, सांसदों की उपस्थित में 6 नवंबर 2022 से होगा .
महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक तरफ प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई आदि को लेकर कमर कस ली है तो वहीं दूसरी तरफ महोत्सव समिति के तमाम पदाधिकारी, बाराबंकी, लखनऊ एवं आस पास के जनपदों में समाज के गणमान्य लोगों को लगातार आमन्त्रित कर रहे हैं। इसी क्रम में चतुर्भुज मंदिर के अध्यक्ष आनंद मोहन एवं व्यवस्थापक मंडल से अपर्णा मिश्रा जी ने लखनऊ के जाने माने समाजसेवियों में से एक हारुन सिद्दीकी को आमंत्रण पत्र देकर महोत्सव में पधारने हेतु आमन्त्रित किया।




