कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। राजू 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे. हार्ट अटैक के बाद कॉमेडियन को भर्ती कराया गया था।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। राजू 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे। हार्ट अटैक के बाद कॉमेडियन को भर्ती कराया गया था। वह बीते 40 दिन से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन आज 21 सितंबर के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 58 साल थी। दरअसल, दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।





