डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य, कैरियर कान्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ को स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा दिनांक 05 सितम्बर 2022 को सभागार कौशल विकास मिशन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ द्वारा उद्यमिता शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र जी कुलपति, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ, श्री अजय कुमार जी (अध्यक्ष स्वावलंबी भारत अभियान), श्री अरूण कुमार सिंह जी एवं अदर्श कुमार जी (सहकार भारती), आदि भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मा0 कश्मीरी लाल जी (राष्ट्रीय संगठक स्वदेशी जागरण मंच) की अध्यक्षता में किया गया। यह सम्मान डॉ0 श्रीवास्तव द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में की गई विभिन्न उपलब्धियां एवं उनके द्वारा लिखी गई पर्यावरण एवं अन्य पुस्तको तथा शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों व उनके दो शोध जर्नल के लिए दिया गया। डॉ श्रीवास्तव को अभी तक 15 एकेडमिक सम्मान व 8 फेलोसिप सम्मान भी प्राप्त है। डॉ श्रीवास्तव का वर्ष 2019 में माननीय मुख्य मंत्री जी द्वारा ‘‘शिक्षक श्री’’ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

