लखनऊ शहर में दिनांक 15.09.2022 से एवं रात्रि को हुई भारी वर्षा के दृष्टिगत नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार समस्त शहर में निरंतर निरीक्षण करते हुए जलभराव के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर रात्रि से ही कार्यवाही करते हुए त्वरित रूप से निस्तारण कराया जा रहा है।
नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार कंट्रोल रूम में अपर नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियंता के साथ-साथ नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम/ पशु चिकित्सा अधिकारी के स्तर पर शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा रहा है।
अवगत कराया गया है कि लखनऊ शहर में बैरल के साथ-साथ अन्य स्थानों पर कुल 329 पंप जल निकासी हेतु लगाए गए हैं, यह सभी पंप क्रियाशील है तथा जल निकासी का कार्य निरंतर इनके द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में जल भराव की शिकायत प्राप्त होने पर रिवर बैंक कॉलोनी व शक्ति नगर में पंप लगाकर निरंतर जल निकासी की जा रही है । इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों जैसे कि पेपर मिल कॉलोनी , इंदिरा नगर सी ब्लॉक , लोहिया हॉस्पिटल , उच्च न्यायालय गोमती नगर , जानकीपुरम इत्यादि स्थानों पर आवश्यकतानुसार 60 अस्थाई पंप लगाए गए हैं । अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर बाजार से भी पंप लिए जा है
भारी वर्षा के कारण जलभराव की कंट्रोल रूम में विभिन्न क्षेत्रों से जलभराव की 75 शिकायते प्राप्त हुई। विभिन्न क्षेत्रों से जहाँ से जलभराव की शिकायतें प्राप्त हुई वहाँ सम्बन्धित क्षेत्रीय जोनल अधिकारियों एवं अधिशासी अभियंताओं द्वारा भ्रमण कर शिकायतो का निराकरण आवश्यकतानुसार पम्प लगाकर व अन्य उपायो जैसे नाला/नाली चोक की सफाई इत्यादि कराते हुए कराया जा रहा है।
जलभराव से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए नगर वासी नगर निगम कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। नगर निगम के कंट्रोल रूम के नंबर निम्नवत हैः-
लैण्ड लाइन 0522-2289764,
0522-2289777,
0522-2289782,
0522-2289783
सीयूजी मोबाइल नंबर - 9151055671
- 9151055672
- 9151055673
नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि समस्त जोनल अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेगे कि कहीं भी जलभराव की शिकायत न हो। साथ ही रात्रि में अलर्ट पर रहते हुए जलभराव की समस्या अथवा शिकायत प्राप्त होने पर उसका तत्काल निराकरण करायेगे। इसके अतिरिक्त बैरल/बाढ़ पम्पिंग स्टेशनो को पूर्ण क्षमता के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है।

