लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गणेशोत्सव के अन्तिम दिन विसर्जन कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न

 


सत्यबंधु भारत, रविकांत                     

बलरामपुर गणेशोत्सव के अंतिम दिन मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ।श्री गणपति महोत्सव समन्वय समिति के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, महामंत्री मनोज शाहू, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता, संगठन मंत्री श्यामकुमार कसौधन एवं सदस्यों की उपस्थिति में गेल्हापुर मंदिर के महंत ने झंडी दिखाकर विसर्जन यात्रा को प्रारम्भ किया।

बलरामपुर के वीर विनय चौराहे से यात्रा प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण के पश्चात राप्ती नदी में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

    नगर कोतवाल संजय दुबे के नेतृत्व में बलरामपुर नगर, बलरामपुर देहात एवं थाना महराजगंज तराई के पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखा।

   विसर्जन स्थल राप्ती नदी के घाट पर भी पुलिस बलों एवं गोताखोरों की तैनाती रही। पी ए सी के एक प्लाटून की भी तैनाती की गयी। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पलटूराम एवं तुलसीपुर के विधायक कैलाशनाथ शुक्ल भी उपस्थित रहे।