लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्वच्छता को लेकर आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने लगाई फटकार



अयोध्या। सूबे के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु बुधवार को अचानक अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राजकीय बृज किशोर होम्योपैथी मेडिकल कालेज, देवकाली स्थित होम्योपैथी के क्षेत्रीय चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय स्थित होम्योपैथी की जिला चिकित्सालय इकाई व होम्योपैथी के जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को फटकार लगायी। आयुष मंत्री राजकीय बृज किशोर होम्योपैथी मेडिकल कालेज का गहन निरीक्षण किया। वहां ओपीडी व नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। अस्पताल मे भर्ती मरीजों से बातचीत की कक्षाओं में जाकर छात्रों से जानकारी हासिल की। आयुष मंत्री ने दवाओं की उपलब्धता के बारे में प्राचार्य डा. उपेन्द्र तोमर से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने देवकाली स्थित होम्योपैथी के क्षेत्रीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वहां गंदगी देखकर अधिकारियों को फटकार लगायी। इसके बाद आयुषमंत्री ने जिला चिकित्सालय स्थित होम्योपेथी की जिला इकाई का निरीक्षण किया। वहां नियुक्त चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं थे। बताया कि संगठन के चुनाव के सिलसिले में लखनऊ गए हैं। निरीक्षण के समय मौजूद जिला होम्योपैथी अधिकारी डा. घनश्याम चैधरी ने जिला कार्यालय का निरीक्षण कराया। डीएचओ ने आयुष मंत्री को जानकारी दी कि जिले में चार होम्योपैथी के अस्पताल व दो कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए नगर निगम से भूमि की मांग की जा रही है किन्तु विभाग की ओर से भूमि उपलब्ध नही करायी जा रही है। आयुष राज्यमंत्री ने नगरायुक्त को इस सम्बन्ध में निर्देशित किया कि आयुष विभाग को अस्पताल व कार्यालय बनाने के लिए भूमि का आवंटन करें। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक, यूनानी व होम्योपैथी के चिकित्सालय एक ही कैम्प में होने चाहिए जिससे मरीजों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। आयुष राज्यमंत्री के निरीक्षण में रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह मौजूद रहे। आयुष राज्य मंत्री के सर्किट हाउस पहुंचने पर कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा व महानगर सह मीडिया प्रभारी अंशुमान मित्रा ने किया स्वागत ।