विश्व के सर्वलोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृतिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ महानगर भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ व दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा आज नगर निगम कल्याण मंडप,निकट लखनऊ कैंसर संस्थान, जियामऊ, लखनऊ में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय धर्मपाल सिंह जी प्रदेश संगठन महामंत्री ,माननीय डॉ सुधांशु त्रिवेदी जी सांसद राज्यसभा व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा, मुकेश शर्मा जी एमएलसी व नगर अध्यक्ष भाजपा लखनऊ, माननीया संयुक्ता भाटिया जी महापौर लखनऊ व विशिष्ट अतिथियों में रजनीश गुप्ता जी उपसभापति नगर निगम, सुनील यादव जी नगर महामंत्री भाजपा, पुष्कर शुक्ला नगर महामंत्री भाजपा, त्रिलोक अधिकारी नगर महामंत्री भाजपा, आनंद पाण्डेय जी मंडल अध्यक्ष मध्य २ । कार्यक्रम़ संयोजक/प्रभारी अरुण प्रताप सिंह संयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर व डाॅ सीमा यादव संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ महानगर लखनऊ द्वारा किया गया।
इस सेवा पखवाडे़ में लखनऊ शहर के तकरीबन 39 से ज्यादा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की सुनने की मशीन, स्टिक व वाॅकर मुख्य अतिथियों के हाथों से वितरित किए गए। कार्यक्रम के प्रभारी व संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर अरूण प्रताप सिंह व डाॅ सीमा यादव संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ ने बताया कि भाजपा सरकार हमेशा दिव्यांगजनों का साथ देती आई है और जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तबसे दिव्यांगजनों की पेंशन 300 से बढ़ाकर 1000 रू कर दी गई जिसे जल्द ही 1500रू किया जाएगा। इसी कड़ी में दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरित किए जा रहे ताकि किसी दिव्यांगजन को जीवन में कठिनाई न हो और वह अपना जीवन आसानी से गुजार सके। एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर व दिव्यांग प्रकोष्ठ महानगर के सहयोग से इतना बड़ा और सफल कार्यक्रम भाजपा संगठन की मजबूती की वजह से ही संपन्न हो सका है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ एवं दिव्यांग प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर समेत जिला लखनऊ दिव्यांग प्रकोष्ठ ने भी अपना सहयोग किया। कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश मिश्रा, एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर की सहसंयोजक गुंजन वर्मा, सहसंयोजक डॉ रूबीराज सिंहा, लखनऊ जिला दिव्यांग प्रकोष्ठ की संयोजक लवली मिश्रा, महानगर दिव्यांग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक योगेश वर्मा, योगेंद्र मिश्रा, अभिषेक मिश्रा समेत एनजीओ प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, दिव्यांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व भारतीय जनता पार्टी परिवार ने अपनी अहम भूमिका निभाई।




