सत्यबंधु भारत, दीपू गुप्ता
गणेश पूजा समिति टेढ़ी बाजार बलरामपुर की तरफ से आरती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया महिलाओं बच्चों ने अपने घर से सुंदर आरती थाल सजाकर गणपति बप्पा मोरिया के पंडाल पर पहुंचकर भगवान गणेश की आरती की.
निर्णायक मंडल में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह एवं शासन द्वारा नामित सभासद पंकज गुप्ता , महिला मोर्चा नगर मंत्री श्रीमती विमला तिवारी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम नाम की घोषणा की समिति के तरफ से पांचो विजेता के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को संतावना पुरस्कार दिया गया इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री कृष्ण कुमार तिवारी जी और सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।


