सत्यबंधु भारत, दीपू गुप्ता
जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा 26 सितंबर से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों एवं जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा शक्तिपीठ मां देवीपाटन मंदिर में की गई।
उन्होंने शारदीय नवरात्र मेले में साफ सफाई की निर्देश दिया। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए समुचित प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया गया। सदर विधायक पलटू राम तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला शासन द्वारा नामित सभासद पंकज गुप्ता भी मौजूद रहे

