लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

MP में जन्मा पैर की जगह सींग वाला बच्चा, मल-मूत्र द्वार भी नहीं लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी स्वस्थ



शिवपुरी। जिले के पिछोर तहसील के भौंती थाना अंतर्गत मनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पैर की जगह सींग वाला बच्चा जन्मा है। बच्चा का मल-मूत्र द्वार भी नहीं है। बावजूद इसके 24 घंटे बीतने के बाद भी बच्चा स्वस्थ है। नवजात के दो हाथ और सिर नॉर्मल इंसान की ही तरह है। लेकिन दोनों पैर एक दूसरे से गैंडा के सींग की तरह जुड़े हुए हैं। बच्चे को जन्म के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने तत्काल जच्चा बच्चा को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल के एस. एन. सीयू में नवजात को विशेष डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।