लखनऊ. नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा आवारा पशुओं के नियंत्रण हेतु 15 दिन का विशेष अभियान प्रवर्तन दल के सहयोग से दिंनाँक 23 अगस्त से 8 सितम्बर तक जोन वार चलाया जा रहा है जिसमे सड़को पर विचरण करने वाले गाय, भैंस, सांड, पड़िया, पड़वा को पकड़ा जा रहा है,इसी क्रम में आज दिंनाँक 27-8-2022 को जोन 5- VIPरोड, स्नेहनगर, जयप्रकाश नगर, अलीनगर, आज़ादनगर,आदि क्षेत्रों में पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में कैटल कैचिंग जोनल प्रभारियों, तथा प्रवर्तन दल के सहयोग से कुल 22 आवारा विचरण करने वाले पशुओं को पकड़ा गया, जिसमे 14 गाय, 02बछिया, तथा 01छड़े तथा 05 सांड को पकड़कर आलमबाग कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया
यह अभियान आवारा पशुओ की बढ़ती हुईं जनसंख्या, उनसे होने वाली दुर्घटनाओ तथा विगत दिनों में अधिक संख्या में प्राप्त शिकायत के क्रम में चलाया जा रहा है |
यह विशेष अभियान दिंनाँक 8 सितम्बर तक चलाया जायेगा . नगर निगम कंट्रोल रूम में आज दिंनाँक 27-08-22 को आवारा पशु सम्बंधित लगभग 08शिकायत प्राप्त हुईं, जिन्हे जोन वार अभियान के माध्यम से निस्तारित किया जा रहा है अभी तक अभियान के माध्यम से कुल 157आवारा पशु पकडे गए .

