लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन



लखनऊ। राष्ट्रवादी पूर्व सैनिक मंच के तत्वावधान में सुरेंद्रनगर, फैज़ाबाद रोड, लखनऊ स्थित होटल बाई रूम के सभाकक्ष में स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपनी बहादुरी का परिचय देने वाले वीर योद्धाओं को "वीरसेनानी" स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अश्वनी कुमार मेहता (राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटेरन भारतीय नौसेना), राजीव कुमार सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेटेरन भारतीय वायुसेना), अंशुल मिश्रा (राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीयवादी पूर्व सैनिक एसोसिएशन) एवम जीवनप्रकाश तिवारी (प्रदेश सचिव राष्ट्रीयवादी पूर्व सैनिक एसोसिएशन), अंकिता अवस्थी (प्रदेश सचिव राष्ट्रीयवादी पूर्व सैनिक एसोसिएशन) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक एवम स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन इंद्रप्रकाश जी द्वारा किया गया।