लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया


सत्यबन्धु भारत, दीपू गुप्ता 

कजरी तीज पर सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर पर शिवभक्तों की भारी भीड़ जमा होगी। यहां जिले से ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों सहित नेपाल राष्ट्र से भी कांवड़िया जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।



कजरी तीज पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित पड़ोसी बलरामपुर, गोंडा, बहराइच व सीमा से सटे नेपाल क्षेत्र के कांवड़िया सिरसिया के पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो इसके लिए अधिकारियो ने विभूति नाथ मंदिर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधक समिति व महंत के साथ बात कर कजरी तीज पर आने वाले शिव भक्तों के संबंध में मंदिर समिति की तरफ की जाने वाली व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली।  साथ ही अन्य संबंधित अधिकारियों को कजरी तीज पर मेला परिसर सहित यहां आने वाले सभी मार्गों पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया।

सोमवार को भिनगा से रवाना होंगे कांवड़िया

भिनगा के राजर्षि काली मंदिर से सोमवार 29 अगस्त को शाम पांच बजे कांवड़ियों की टोली विभूतिनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए गाजे-बाजे के साथ पैदल रवाना होगी। जो मंगलवार को विभूतिनाथ मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक करेगी