सत्यबंधु भारत, दीपू गुप्ता
बलरामपुर, जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी ट्रीटमेंट कक्ष, इमरजेंसी नर्सिंग स्टेशन, वार्ड कक्ष देखा, वार्ड कक्ष में भर्ती मरीज से हालचाल लिया मरीज के एक्स-रे एवं सीटी स्कैन की जानकारी ली गई। भर्ती मरीज को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन दी जा रही थी।
एक्स-रे कक्ष के निरीक्षण के दौरान दो एक्सरे मशीन में से केवल एक संचालित पाई गई। एक एक्सरे मशीन कार्यदाई संस्था द्वारा किए गए इंस्टॉलमेंट कार्य के कारण दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण नहीं किया जाता रहा है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्था के विरुद्ध एफआईआर कराए जाने का निर्देश सीएमएस को दिया गया।
सीटी स्कैन कक्ष के निरीक्षण के दौरान सीटी स्कैन रजिस्टर देखा गया तथा कितने मरीजों का दिन में सीटी स्कैन किया गया इसकी जानकारी ली गई। सीटी स्कैन का कंट्रास्ट बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया, जिससे कि सीटी स्कैन और सुदृश्य रहे।
सत्यबन्धु भारत से जुड़कर पत्रकारिता के माध्यम से देश सेवा करने के इच्छुक व्यक्ति आज ही सम्पर्क करे :9628606263


