चतुर्भुज मंदिर रामपुर की कृष्ण शोभा यात्रा में भव्य भंडारे में हज़ारो भक्तो ने ग्रहण किया प्रसाद
6 नवम्बर से 15 नवम्बर 2022 तक भव्य रामपुर महोत्सव की तैयारिया शुरू
बाराबंकी. अति प्राचीन चतुर्भुज मंदिर रामपुर में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर कृष्ण शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. इस शोभा यात्रा को मंदिर परिसर से आस पास के क्षेत्र में घुमाया गया. हज़ारो की संख्या में भक्तगण भगवान कृष्ण शोभा यात्रा में शामिल हुए और जय श्री कृष्ण, जय श्री राम के जयकारो से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. मंदिर प्रांगण में भगवान कृष्ण की शोभा यात्रा सायं काल को पुनः पहुची जिसका मंदिर पुजारी के साथ अन्य भक्तगणो के द्वारा भव्य स्वागत कर आरती की गयी. शोभा यात्रा के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हज़ारो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर महंत फूल सिंह दास ने बताया कि यह शोभा यात्रा प्रत्येक वर्ष इसी तरह से निकाली जाती हैं जिसमे आस पास के ग्रामीण पूरे उत्साह से शामिल होते हैं. मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष आनंद मोहन ने बताया कि इस सिद्ध मंदिर में भगवान विष्णु चतुर्भुज स्वरूप में अपने भक्तो पर कृपा बरसाते हैं. उन्होने यह भी बताया कि 6 नवम्बर से 15 नवम्बर 2022 तक भव्य रामपुर महोत्सव की तैयारिया जोरो पर हैं जिसमे मंदिर दर्शन करने कई जाने माने सेलीब्रिटी आयेगे और अपनी प्रस्तुति भी देगे. उन्होंने आम जनता से यह भी अपील की है कि जल्द ही सिद्ध रमता राम चतुर्भुजी महाराज की भव्य प्रतिमा एवं भगवान श्री विष्णु (चतुर्भुज) की प्रतिमा स्थापित होनी हैं जिसमे आम जनता भी न्यूनतम 1 रुपये अधिकतम श्रद्धा अनुसार सहयोग कर सकती है.
शोभा यात्रा एवं भंडारे के कार्यक्रम में लखनऊ से सत्यबन्धु भारत के संपादक संतोष पांडेय, प्रेम विश्वकर्मा, अशोका कन्स्ट्रक्शन के मालिक अशोक शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए.

