लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कलार्पण की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न



लखनऊ. पंडित सुभाष दीक्षित सभागार में दिनाँक २१ अगस्त दिन रविवार को कलार्पण की वार्षिक बैठक हुई जिसमें डा० मीरा दिक्षित के द्वारा निर्देशित कथक संरचना गणेश वंदना की प्रस्तुति श्रृंगारी नृत्य समूह द्वारा प्रस्तुत करी गयी जिसमें कलाकार अरिंदम सिंह ने गणेश वंदना गाइये गणपति जगवंदन  पर कथक नृत्य के माध्यम सेअपनी मनमोहक प्रस्तुति दी, इसके उपरांत सरोज खुल्बे जी के द्वारा कृष्ण भजन मनमोहना नंद नंदना  एव शिव भजन  से वातावरण को भक्तिमय बना दिया उनके साथ तबले पर संगत दे रहे थे श्री सुबोध दुबे जी एवं हारमोनियम पर धनंजय सिंह  जी थे बैठक में गणमान्य अतिथियों मे धनंजय सिंह "महामंत्री " , सुबोध दुबे "संरक्षक "

डॉक्टर शिव प्रकाश, कवि शशांक अग्निहोत्री जी ने ताण्डव स्रोत का सुंदर गान प्रस्तुत कर श्रोताओ का मन मोहा , मंच संचालन लखनऊ के युवा रंगकर्मी जय तिवारी ने सम्भाला विशिष्ट अतिथि के रूप मेकथक गुरु डा० मीरा दिक्षित  "अध्यक्ष ", डा० कुसुम चौधरी, दया चर्तुवेदी  "संरक्षक" सौमित्र दिक्षित आदि उपस्थित रहे , जय तिवारी , दीपा यादव , शशि , हर्ष बाजपेई, विद्या भूषण सोनी, नित्या निगम राहुल शर्मा, हर्षित गुप्ता आदि ने सहभागिता करी