नाद फाउंडेशन ने बाल विद्या भवन स्कूल के साथ मिलकर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस अवसर पर झंडा रैली का आयोजन किया गया और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री सतवीर शर्मा की तत्वावधान में नाद फाउंडेशन की संस्थापिका निशी सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए आजादी का महत्व ,देश और अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व और उसे सहेजने और संवारने पर बल दिया। जय हिंद। निशी सिंह ने कहा कि नाद फाउंडेशन श्री सतवीर शर्मा और श्री निशांत शर्मा का उनके सहयोग के लिए विशेष आभार प्रकट करता है.

