लखनऊ. दिनांक 11 अगस्त 2022 को दिव्यांग प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के संयोजक मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में लखनऊ महनगर व जिला लखनऊ दिव्यांग प्रकोष्ठ के सहयोग से दिव्यांगजनों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव प्रिया नर्सिंग होम में तकरीबन 50 दिव्यांग बच्चों और दिव्यांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ मनाया गया। जिसके बाद आजादी के गीतों के साथ साथ क्षेत्र में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। प्रोग्राम की अध्यक्षता कर रहे अवध क्षेत्र दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश मिश्रा ने इस अवसर पर सभी आए दिव्यांगजनों में झण्डों का वितराण किया और कहा कि हम देश की आजादी का 75वां सुनहरा वर्ष मना रहे हैं लेकिन हमें यह आजादी ऐसे ही नहीं मिल गई इसके लिए हमारे लाखों लोगों ने अपने जीवन की आहूति दी और सैकड़ों वर्ष आजादी की लड़ाईयां लड़ के हमें यह आजादी मिली। इसलिए हमें अपने देश और अपनी धरती मां के लिए हमेशा सेवक के रूप में तैयार रहना चाहिए। लखनऊ महानगर दिव्यांग प्रकोष्ठ की संयोजक डाॅ सीमा यादव ने आजादी के अमृत महोत्सव पर देश की सेवा को सर्वोपरि सेवा बताते हुए कहा कि हम जिस भी प्रोफेशन में हों हमें देश और देश के लोगों की सेवा करते रहना चाहिए। लखनऊ जिला की संयोजक लवली मिश्रा ने कहा कि देश की आजादी का जश्न हमें अपने त्योहारों होली, दिवाली ईद गुरूपर्व और क्रिसमस डे की तरह ही मनाना चाहिए। यही एक ऐसे त्योहार है जो समस्त देशवासी के साथ मनाकर एकता की मिसाल पेश कर सकते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर महानगर लखनऊ दिव्यांग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक योगेश वर्मा, जिला लखनऊ दिव्यांग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक योगेन्द्र मिश्रा, सहसंयोजक अभिषेक मिश्रा के अलावा एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर लखनऊ के संयोजक अरूण प्रताप सिंह व सहसंयोजक गुंजन वर्मा के साथ समाजसेवी स्वाती चटर्जी, शोभा सिंह, नीतू सिंह, उत्तम पोरवाल, रुद्र प्रताप वाजपेयी के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए।

