लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Lucknow : आर्थिक रूप से कमजोर महिला को सिलाई मशीन देकर दिया रोजगार का सहारा



लखनऊ। नीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवं माँ गायत्री जन सेवा संस्थान हमेशा ही समाज में गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन,राशन,कन्या विवाह में सहयोग,व्हीलचेयर,सिलाई मशीन और रोजगार का सामान मुहैया कराता रहा है । 

इसी क्रम में आज कृष्णानगर क्षेत्र में रहने वाली महिला प्रीति बदला हुआ नाम जो आर्थिक रूप से कमजोर है जब इसका पता नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन वर्मा एवं माँ गायत्री जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को पता चला तो तत्काल सिलायी मशीन खरीद कर उसे रोजगार हेतु उपलब्ध कराया जिससे वह अपने जीवन को सही तरीके से जी सके।

गुंजन वर्मा जो कि एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर में सह संयोजक के पद पर कार्यरत हैं उनका कहना है वह लोगों की मदद के साथ-साथ स्वरोजगार भी प्रदान कर रही है ताकि लोग अपना जीवन सुचारु रुप से चलाएं। अभी तक कई महिलाओं बच्चियों को सिलायी मशीन उपलब्ध करा चुकी है। इस श्रेणी में दोनो संस्थाओं ने कई महिलाओं को सिलाई मशीन और रोजगार प्रदान किए हैं जिससे उनसे उनका जीवन सरल बन सके।

माँ गायत्री जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह भाजपा महानगर एनजीओ प्रकोष्ठ में संयोजक पद पर कार्यरत हैं और आए दिन लखनऊ में जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि अगर किसी को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वह सदैव उसकी सहायता हेतु तत्पर है

प्रशाशनिक मदद के साथ वो महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा पर भी कार्य करते हैं।

इसी तरह से आगे भी सामाजिक सेवाएं जारी रहेंगी। इस अवसर पर समाजसेविका अनिता चंडोक जी उपस्थित रही।