लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

समाजसेवी रूना शर्मा को मदर टेरेसा व कुमाऊ केसरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया



दिल्ली। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह द्वारा भारत की राजधानी दिल्ली में समाज सेवा पशुओं के साथ हो रही क्रूरता को रोकने, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने और छत्तीसगढ़ भारत की संस्कृति को देश दुनिया तक फैलाने के लिए कुमाऊँ केसरी अवार्ड 2022 से रूना शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान कुमाऊँ केसरी के संपादक प्रदीप फुटेला भी मौजूद रहे। नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह ने समाजसेवी पर्यावरणविद रूना शर्मा के प्रयासों की सराहना की साथ ही कहा कि उनके सफल प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतरीन काम हो रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए सामुहिक प्रयास करने होंगे तभी देश तरक्की कर सकता है।



राज्यपाल ने बेजुबान पशुओं के प्रति भी करुणा का भाव रखने के लिए उनकी सराहना की व कहा कि बेजुबान पशुओं के साथ प्रेम रखे उनमें भी चेतना है। राज्यपाल


दिल्ली लीजेंड में समाजसेवी रूना शर्मा को मदर टेरेसा अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए आयोजक छाया - अटल हिन्द ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण अनेक प्रकार के रोग पनप रहे हैं इन पर काम करने की जरूरत है।


मदर टेरेसा अवॉर्ड 2022 दिल्ली में होटल लीजेंड में आयोजित किया गया

समाजसेवा, पशुसेवा, पेड़पौधों की सुरक्षा के लिए आर्ना फाउंडेशन रूना शर्मा को मदर टेरेसा सम्मान से सम्मानित किया गया।