लखनऊ. पायनियर मॉंटेसरी स्कूल की सभी शाखाओं में आज २० जुलाई को पायनियर परिवार की माता जी ( धर्मपत्नी संस्थापक प्रबंधक प्रो॰ पूरन सिंह) की पुण्यतिथि को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनायी गयी । इस अवसर पर सभी शाखाओं में वृहद् वृक्षारोपण मुहिम के अंतर्गत लगभग २०० पौधे लगाए गए। एल्डेको शाखा में पपीते के २० पौधे लगाए गए। ईको क्लब के छात्रों और अध्यापकों द्वारा द्वारा ये पौधे लगाए गए ।
इस अवसर पर सभी छात्रों अध्यापकों और शर्मिला सिंह सहित सभी शाखाओं की प्रधानाचार्यो ने माता जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवायी गयी ।


