लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के समर्थन में राजाजीपुरम शक्तिपीठ पर गोष्ठी



लखनऊ, 21 जुलाई। चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में आगामी 5 से 8 अक्टूबर को होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के समर्थन में राजाजीपुरम शक्तिपीठ पर जिला समन्वयक अतुल सिंह की उपस्थिति में गोष्ठी सम्पन्न हुई। जिसमे सभी वरिष्ठ भाई बहनों ने 108 कुण्डीय यज्ञ लखनऊ को सफल बनाने मे हर प्रकार से सहयोग करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में लखनऊ के मुख्य परिजन अरविंद निगम, के के श्रीवास्तव, आलमबाग समन्वयक अनिल तिवारी आयोजन समिति के महासचिव डॉ एस एन सचान उपस्थि रहेे । संचालन उप जोन समन्वयक कानपुर शिवानंद त्रिपाठी ने किया। गोष्टी में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजन समिति के संयोजक निर्मला पांडेय ने सर्वप्रथम विचार व्यक्त किए। उन्होंने लखनऊ एवं आसपास के जिलों के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस आयोजन में आमंत्रित कर ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।