लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आयकर विभाग "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत साइकिलोथान का आयोजन


देश की स्वतंत्रता के 75वें वषँ के  उपलक्ष्य में आयकर विभाग "आजादी का अमृत महोत्सव" मना रहा है। इसी श्रंखला में आयकर विभाग उत्तर प्रदेश पूर्वी प्रभार लखनऊ द्वारा सुबह साइकिलोथान का आयोजन किया गया। प्रिसिंपल सीसीआईटी,यूपी पूर्व श्री हरिंदर वीर सिंह गिल ने साइकिलिस्ट का उत्साहवर्धन करते हुये खुद भी साइकिल चलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभाग से ज्वाइंट प्रिसिंपल,सीआईटी (मुख्या


लय), कार्यालय पीआर. सीसीआईटी, यूपी (पूर्व) श्री अभिषेक यादव,आईटीओ (पीआर), कार्यालय पीआर. सीसीआईटी, यूपी (पूर्व) श्री विमलेश राय,आईटीआई (पीआर) श्री देवेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुये। साइकिलिंग के दौरान  विभागी अधिकारी एवं कर्मचारी सहित शहरभर से साइकिलिस्ट ने बड़ी संख्या में भाग लिया।



 प्रत्यक्ष कर भवन राम तीथँ मागँ से सिकंदराबाद चौराहा,सहारा गंज चौराहा,नेशनल को पीजी कॉलेज, क्लार्क अवध,बीरबल सहनी इंस्टीट्यूट,शहीद स्मारक, रेजीडेंसी डालीगंज चौराहे से वापस होते हुए, परिवर्तन चौराहा,हजरतगंज के रास्ते मुख्यालय पर आकर साइकिलोथान समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई के उपाध्यक्ष एवं नवाबी राइडर्स के एडमिन चंद्रभूषण अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर इकाई चेयरमैन आशुतोष अग्रवाल,इकाई उपाध्यक्ष नवीन गर्ग,सचिव पंकज श्रीवास्तव,आजीवन सदस्य डा. अनिकेत श्रीवास्तव,हरीश उपाध्याय,प्रदीप श्रीवास्तव, सुदिप्तो दत्ता,राजीव रावत सहित सैकड़ों साइकिलिस्ट विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने इस कार्यक्रम की भरपूर सराहना की और आशा कि ऐसे प्रोग्राम लखनऊ में होते रहेंगे।