भारतीय मजदूर संघ नित्य नए कीर्तिमान स्थापना के साथ ही प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए 5 वर्षों से रुके समीक्षा अधिकारियों की पदोन्नति अनुभाग अधिकारियों के पद पर तत्काल किए जाने के लिए राष्ट्रीय क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम एवं प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार उपाध्याय ने ओजस्वी मुख्यमंत्री से अनुरोध किए, जिसपर तत्काल ही कार्यवाही का आश्वासन मा0 मुख्यमंत्री ने दिया। बीएमएस लखनऊ इकाई की अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने बताया सचिवालय में लगभग 250 अनुभाग अधिकारियों का पद खाली है जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है। सीमा ने बताया भारतीय मजदूर संघ मात्र मजदूरों के लिए ही कार्य नहीं करता है बल्कि वे समस्त कार्य करता है जिससे राष्ट्र निर्माण की गति आगे बढ़ सके। भारतीय मजदूर संघ आज न सिर्फ भारत का बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा संघ है।

