लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

निर्देशक आर के शुक्ला का नई फिल्म आखिरी मिलन की संगीतमय शुरूआत मुंबई में



मुंबई।। पी आर एस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म आखरी मिलन का  मुंबई के मोतीलाल नगर में एस आर म्यूजिक लैब में ममता राऊत के द्वारा मधुर मिलन  गाने के रिकॉर्डिंग के साथ भोजपुरी फिल्म का संगीतमय शुभारंभ किया गया इस फिल्म का निर्देशन एवं लेखन आर के शुक्ला  हैं जिसके निर्माता नीलू गौतम एवं देवेंद्र कुमार है। 

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में पवन पांडे ,विजय वर्मा, प्रगति शाही, लक्ष्मी सिंह, नीलम पांडे, एहसान खान ,डॉक्टर देवेंद्र कुमार पंकज ,अवधेश शुक्ला, इरफान पिंडारी ,जय सिंह सूर्यवंशी, पप्पू यादव ,राज श्रीवास्तव ,सुभाष यादव ,संजय श्रीवास्तव, रामनाथ चौरसिया है अभी कुछ कलाकारों का चयन बाकी है इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सावन कुमार है मुख्य सहायक निर्देशक सावन वर्मा है पटकथा एवं संवाद राजा ठाकुर का  है ।एडिटर नागेंद्र यादव है। फाइट सुयोग रिजयाल है । पी आर ओ अरविंद मौर्या हैं। बाकी टीम का चयन प्रक्रिया चालू है और इस फिल्म की  शूटिंग बहुत ही जल्दी उत्तर प्रदेश के विभिन्न रमणीय जगहों पर की जाएगी। और  जैसे कि इस फिल्म का टाइटल आखरी मिलन है उसी के अनुसार इस फिल्म एक लव स्टोरी के साथ एक्शन हास्य और रोमांच से परिपूर्ण है। फिल्म के निर्देशक आर के शुक्ला कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं । जिसमें से कई सारी फिल्में रिलीज हो चुकी है जिसे सिनेमा प्रेमियों बहुत प्यार दुलार दिया । निर्देशक आर के  शुक्ला हमेशा नई और अलग टाइप का कॉन्सेप्ट लेकर आते हैं जो दर्शकों के दिल में घर बना लेती हैं।