देश की स्वतंत्रता के 75वें वषँ के उपलक्ष्य में "नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया" विभाग "आजादी का अमृत महोत्सव" मना रहा है। इसी श्रंखला विभाग द्वारा आज सुबह साइकिलोथान के रुप "नशे से आजादी' को "अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस" पर मनाया। जिसमें "ज्वाइन साइकिल रैली एंड फन रन" को जश्न-ए-आजादी के रुप में आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभाग द्वारा नशा मुक्त समाज की स्थापना बनने के लिए सभी को शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम के शुरुआत में सभी जुंबा कराया गया। पर्यावरण प्रेमी एवं निराला राइडर्स ग्रुप के होम्योपैथी डा. पंकज श्रीवास्तव की साइकिल पर पर्यावरण और प्रदूषण मुक्त समाज की स्थापना के लिए स्लोगन लिखे हुये थे। साइकिलिंग के दौरान विभागी अधिकारी एवं कर्मचारी सहित शहर-भर से नवाबी राइडर्स,निराला राइडर्स,यूथ हॉस्टल, शान-ए-अवध इकाई सहित अन्य साइकिलिस्ट ग्रुप्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जनेश्वर मिश्र पाकँ के गेट नंबर 6 पर सभी साइकिलिस्ट एकत्रित हुये। जहाँ से वे दयाल पैराडाइज चौराहा,सीएमएस तिराहा,अम्बेडकर पाकँ चौराहा,1090 चौराहा,गांधी सेतु,समतामूलक चौराहा,ताज होटल से वापस होते हुये जनेश्वर मिश्र पाकँ पर साइकिलोथान समाप्त हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई के उपाध्यक्ष एवं नवाबी राइडर्स के एडमिन चंद्रभूषण अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर इकाई चेयरमैन आशुतोष अग्रवाल,इकाई उपाध्यक्ष नवीन गर्ग,सचिव पंकज श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य डा. अनिकेत श्रीवास्तव,हरीश उपाध्याय,कुलदीप गुप्ता,कृष्णा सरन, सुदिप्तो दत्ता,प्रताप सिंह चौहान, राजेश शर्मा,राजीव रावत,चंदन, प्रतिष्ठा,अभिषेक,अशोक दसानी सहित सैकड़ों साइकिलिस्ट विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने इस कार्यक्रम की भरपूर सराहना की और आशा कि ऐसे प्रोग्राम लखनऊ में होते रहेंगे।



