लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बाराबंकी : सद्भावना समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



सद्भावना समिति द्वारा ग्राम भानमऊ एवं ग्राम पूरे भवानीबक्स बाराबंकी में संचालित सद्भावना प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में प्रशिक्षु महिलाओं/ बालिकाओं हेतु अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  समिति की अध्यक्षा सुश्री अपर्णा मिश्रा ने बताया कि योग व्यायाम का एक प्रभावशाली प्रकार है जिसके माध्यम से ना केवल शरीर के अंगों बल्कि मन और मस्तिष्क में संतुलन बनाया जाता है। 



इसी कारण योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। अर्थात योग से मन, मस्तिष्क व शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आजकल की अस्त व्यस्त दिनचर्या, अस्वस्थ खानपान व जीवन शैली से हटकर योग संयम व अनुशासन से जीने की कला सिखाता है। नियमित रूप से योग करने वाले लोगों को ऊर्जावान रहने एवं सुदृढ़ प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए रखने में यह मददगार है।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास किया व शपथ ली कि वे इसका पालन करेंगी। कार्यक्रम में श्रीमति परवीन बानो, श्रीमति ममता, श्रीमति नीतू देवी, सीमा, निशू, नाजरीन, कांति, अंजुम आदि व समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।